Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जगन्नाथ मंदिर द्वार रथयात्रा का विरोध

हमें फॉलो करें जगन्नाथ मंदिर द्वार रथयात्रा का विरोध
पुरी (भाषा) , बुधवार, 12 नवंबर 2008 (15:26 IST)
इस्कान की दिल्ली में प्रस्तावित रथ यात्रा से नाराज जगन्नाथ मंदिर के पुजारियों ने बुधवार कार्यक्रम पर रोक लगाने की माँग करते हुए प्रदर्शन किया।

पुजारियों ने इस्कान के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद के पुतले जलाए और संगठन के खिलाफ नारेबाजी की। पुजारियों के नेता प्रमाणानंद ने कहा कि इस्कान के किसी भी श्रद्धालु को जगन्नाथ मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंदिर प्रशासन ने पुजारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखा है, जिसमें 23 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi