Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्मू में बाढ़ की चेतावनी जारी

हमें फॉलो करें जम्मू में बाढ़ की चेतावनी जारी
जम्मू , रविवार, 8 अगस्त 2010 (23:03 IST)
जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के बाद प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया और उफनती नदियों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहाँ से खाली करवा लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि तवी, उझ, बासांतर और रावी नदियों में बाढ़ आने की आशंका है क्योंकि ये नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

उफनती नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। अधिकारियों के अनुसार हाल की बाढ़ में आठ गाँवों में करीब 250 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान किया है और नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की तथा प्रशासन को हर परिवार को 35-35 किलो अनाज मुफ्त देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित को एलपीजी सिलेंडर भी देने का निर्देश दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi