Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जल्लीकुट्टू में 38 लोग घायल

हमें फॉलो करें जल्लीकुट्टू में 38 लोग घायल
अलंगानल्लूर (तमिलनाडु) , शनिवार, 16 जनवरी 2010 (21:53 IST)
पोंगल समारोह के दौरान होने वाले सांड़ों पर काबू पाने के खेल जल्लीकुट्टू में यहाँ 38 लोग घायल हो गए।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री एमके अलागिरी द्वारा उद्घाटन के बाद शुरू हुए इस समारोह का आयोजन उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को शासकीय राजाजी अस्पताल भेजा गया है। इन दो समेत सभी घायल, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं।

आज के इस खेल में कुल 377 सांडों ने भाग लिया था, जबकि 22 को चिकित्सकीय कारणों से खेल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह समारोह बहुत से विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।

समारोह में पहली बार आयोजकों ने जिलाधीश और पर्यटन अधिकारियों की अनुमति से 300 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi