Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जसवंत ने साधा सोनिया पर निशाना

हमें फॉलो करें जसवंत ने साधा सोनिया पर निशाना
जयपुर (भाषा) , सोमवार, 31 मार्च 2008 (19:28 IST)
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष जसवंतसिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी का नाम लिए बिना कहा कि जिन्हें देश की संस्कृति एवं भाषा का बोध नहीं है, वे देश की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते।

जसवंतसिंह सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में जो सरकार है उसकी धुरी नहीं होने के कारण वह मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है क्योंकि जो इस सरकार को चला रहे है, उनका सांस्कृतिक आधार नहीं है।

उन्होंने मारवाड़ी में अपने संबो‍धन में कहा कि जिन्हें देश की भाषा, संस्कृति और बोलचाल की जानकारी नहीं है, जो भारत की भाषा पढ़ नहीं सकते, ऐसे लोग केन्द्र सरकार को चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की नागरिकता मात्र कागज का टुकड़ा नहीं है। जब तक इस देश की धरती, संस्कृति व मूल समस्याओं का बोध नहीं हो जाता, वह इस देश की समस्याओं व इसके समाधान के बारे में सोच नहीं सकते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi