Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठाणे में अनधिकृत इमारत गिरने से 13 मरे

हमें फॉलो करें ठाणे में अनधिकृत इमारत गिरने से 13 मरे
ठाणे (महाराष्ट्र) , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013 (00:30 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। शहर के शिल फाटा इलाके में गुरुवार की शाम एक 7 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने के कारण एक गर्भवती महिला सहित 13 लोगों की मौत हो गईहालांकि समाचार एजेंसी मृतकों की संख्या 10 और घायलों की तादाद 56 बता रही है लेकिन मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में 13 लोग मारे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और गुरुवार की देर शाम मलबे में से पांच व्यक्ति और एक गर्भवती महिला का शव निकाला जा चुका था।

पुलिस देर रात तक मृतकों की अधिकृत संख्या के बारे में पुष्टि नहीं कर पाई थी। पुलिस का कहना था कि इसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। अंधेरा घिर जाने की वजह से बचाव का कार्य प्रभावित हो रहा था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शिल धगर इलाके में सात मंजिला एक अनधिकृत इमारत की चौथी मंजिल तक लोग रह रहे थे। यह हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ।

नगर निगम आयुक्त आरए राजीव और जिलाधिकारी पी. वेलारासु राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (वेबदुनिया/भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi