Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तब पति ने अधिकारी की नाक काट ली

हमें फॉलो करें तब पति ने अधिकारी की नाक काट ली
लखनऊ , शुक्रवार, 21 मई 2010 (17:20 IST)
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुर इलाके में अपनी पत्नी को बिजली विभाग के एक एसडीओ के साथ देख नाराज पति ने अधिकारी की नाक काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कानपुर रोड के उपखंड अधिकारी जेपीएन सिंह की एक महिला से दोस्ती थी और वह अकसर उससे मिलने आया-जाया करता था, कल भी जब सिंह उक्त महिला के घर पहुँचे तो महिला के पति को यह बात नागवार गुजरी और वह सिंह के साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच उसने अपने दाँतों से सिंह की नाक काट ली।

महिला ने पुलिस में अपनी ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह का ट्रामा सेंटर मे उपचार चल रहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi