Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमिलनाडु में द्रमुक का राज्यव्यापी बंद

हमें फॉलो करें तमिलनाडु में द्रमुक का राज्यव्यापी बंद
चेन्नई (वार्ता) , गुरुवार, 23 अप्रैल 2009 (10:07 IST)
श्रीलंका में तत्काल संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए तमिलनाडु में द्रमुक का राज्यव्यापी बंद गुरुवार सुबह शुरू हो गया।

द्रमुक के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने श्रीलंकाई तमिलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बंद का आह्वान किया है और राज्य की सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका सरकार ने लिट्टे को जड़ से उखाड़ने के लिए सैन्य अभियान छेड़ रखा है। दोनों ओर से हो रही गोलीबारी से युद्धक्षेत्र में फँसे कई हजार निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में है और वहाँ मानवीय संकट पैदा हो गया है।

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक, उसकी सहयोगी पार्टियाँ पीएमके, एमडीएमके तथा वामपंथी दल लोकसभा चुनावों में इसे भावनात्मक मुद्दा बना रहे हैं।

केन्द्र की संप्रग सरकार में शामिल द्रमुक को इस पर जवाब देना भारी पड़ रहा था। यही वजह है कि उसने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

द्रमुक और उसके सहयोगी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे ड्रामा करार देते हुए इसके बहिष्कार की घोषणा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi