Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीन और गवाहों ने कसाब को पहचाना

हमें फॉलो करें तीन और गवाहों ने कसाब को पहचाना
मुंबई (वार्ता) , बुधवार, 1 जुलाई 2009 (21:43 IST)
मुंबई में गत वर्ष 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले में कामा अस्पताल में गोली चलाए जाने के मामले में बुधवार को तीन गवाहों ने गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल अमीर कसाब की विशेष अदालत में शिनाख्त की।

विशेष न्यायाधीश एमएल ताहलियानी के समक्ष कामा अस्पताल की गवाह नर्स अंजली विजय कुल्ठे ने बताया कि 26 नवंबर की रात लगभग दस बजे दो लोगों को टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से कामा अस्पताल की ओर आते देखा।

दोनों टी शर्ट और पैंट पहने हुए थे। उनके पास एक बैग और हाथ में बंदूक एवं हैंड ग्रिनेड था। दोनों अस्पताल की दीवार को पार कर अंदर आ गए थे। कसाब ने पहले गोलियाँ चलाई थीं, जिसमें एक नौकरानी हीरा जाधव घायल हो गई।

विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के प्रश्न के जवाब में उसने कहा कि सुश्री जाधव किसी तरह पहले महले पर आईं और वहाँ भर्ती 20 मरीजों को रसोई घर में जाने के लिए कहा। सभी आतंकवादियों के डर से वहाँ चार घंटे तक रहे।

न्यायाधीश के पूछने पर उन्होंने कसाब की शिनाख्त करते हुए कहा कि यह वही व्यक्ति है, जिसने उस रात गोली चलाई थी। कसाब के साथ एक अन्य आतंकवादी अबू इस्माइल की पहचान उसने फोटो देख कर की। उसने कहा कि गोली और ग्रेनेड की आवाज उसने दो घंटे से अधिक देर तक सुनी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi