Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिन में डॉक्टरी, रात में चोरी!

हमें फॉलो करें दिन में डॉक्टरी, रात में चोरी!
नई दिल्ली , शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2011 (22:49 IST)
राजधानी में पुलिस के हत्थे एक ऐसा डॉक्टर चढ़ा है, जो दिन में तो मरीजों की नब्ज देखता था और रात में वाहन चोरी को अंजाम देता था।

लेकिन, इस 29 वर्षीय डॉक्टर मनोज कुमार सिंह का भाग्य गुरुवार को बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस के आगे धोखा खा गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) छाया शर्मा ने बताया कि मनोज ने मेडिकल की डिग्री रसियन स्टेट मेडिकल एकेडमी से प्राप्त की है। उसके पिता और माता दोनों डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि उसे अपने छोटे से क्लीनिक के विस्तार के वास्ते रुपए की जरूरत थी। हालाँकि यह क्लीनिक भी वह अवैध तरीके से ही चला रहा था।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, डॉक्टर मनोज भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी परीक्षा भी नहीं पास कर पाया था। इस डॉक्टर को सतीश कुमार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। उसने तीन फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि बेगमपुर इलाके से चार लोगों ने उसकी कार को लूट लिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi