Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में नेपाली लड़की से गैंगरेप

हमें फॉलो करें दिल्ली में नेपाली लड़की से गैंगरेप
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (07:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में 19 वर्षीय एक नेपाली लड़की से चार लोगों ने कथित सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इनमें से एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उस समय हुई जब आरोपियों में से एक किसी बहाने लड़की को एकांत स्थान पर ले गया। वह लड़की का परिचित था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद वहां उस लड़के के तीन दोस्त और आ गए जिन्होंने लड़की से बारी-बारी बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम होंगे। चौथा आरोपी अभी फरार है। वह भी पीड़िता का परिचित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi