Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देवेंद्र कुमार जोशी नए नौसेना प्रमुख

हमें फॉलो करें देवेंद्र कुमार जोशी नए नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 अगस्त 2012 (15:09 IST)
पनडुब्बी भेदी युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने शुक्रवार को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। जोशी (58) ने सेवानिवृत्त हुए एडमिरल निर्मल वर्मा की जगह ली है।

नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडर रहे जोशी ने ऐसे समय नौसेना का प्रभार संभाला है, जब यह दो विमानवाहक पोतों के संचालन और बड़ी संख्या में युद्धपोत, लंबी दूरी तक निगरानी रखने वाले विमानों और पनडुब्बियों को शामिल करने के लिए तैयार है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

जोशी अंडमान-निकोबार द्वीप कमान और यहां एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने विजाग स्थित पूर्वी बेड़े का भी नेतृत्व किया है। वर्ष 1974 में नौसेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए जोशी विमानवाहक पोत आईएनएस विराट, गाइडेड मिसाइल विनाशक रणवीर और आईएनएस कुठार की कमान भी संभाल चुके हैं।

अमेरिका के नेवल वार कॉलेज से स्नातक जोशी मुम्बई स्थित नेवल वारफेयर कॉलेज और यहां के नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी अध्ययन कर चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi