Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशमुख पुनः सभापति बने

हमें फॉलो करें देशमुख पुनः सभापति बने
मुम्बई (वार्ता) , शुक्रवार, 25 अप्रैल 2008 (22:21 IST)
महाराष्ट्र विधान परिषद के निवर्तमान सभापति शिवाजीराव देशमुख आज पुनः इस पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिए गए। राज्य विधानमंडल के चालू बजट सत्र के अंतिम दिन आज केवल उन्होंने ही नामांकन-पत्र दाखिल किया।

राज्य में सत्तारूढ़ लोकतांत्रिक मोर्चा का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने इस पद के लिए शिवाजीराव देशमुख को कल ही अपना प्रत्याशी चुन लिया था और सदन में इस मोर्चे को हासिल बहुमत के मद्देनजर इस चुनाव की औपचारिकता आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पूरी कर ली गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi