Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहाते समय तीन लड़कियाँ डूबीं

हमें फॉलो करें नहाते समय तीन लड़कियाँ डूबीं
मदुरै (वार्ता) , शुक्रवार, 4 अप्रैल 2008 (21:22 IST)
तमिलनाडु के मदुरै जिले में कल शाम दो बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

यहाँ प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के पन्नियन गाँव में रहने वाली ये तीनों लड़कियाँ तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हालाँकि ग्रामीणों ने उनके साथ डूब रही एक अन्य लड़की को बचा लिया।

ग्रामीणों ने ही के कलैयारसी (11), उसकी छोटी बहन के. मोनिषा (आठ) और उनकी सहेली एम. माहेश्वरी (11) के शव तालाब से निकाले। पुलिस ने इन शवों को परीक्षण के लिए गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi