Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग लड़की के साथ किया 6 साल तक बलात्कार

हमें फॉलो करें नाबालिग लड़की के साथ किया 6 साल तक बलात्कार
ठाणे , बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (22:42 IST)
FILE
ठाणे। डोम्बीवली के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ छह साल तक बलात्कार किया। डोम्बीवली पुलिस स्टेशन की सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रोहिणी सोनार ने प्रेट्र को बताया कि आरोपी समीर सुनील नागपुरे वाशी में एक कॉल सेंटर में काम करता था। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

17 वर्षीय लड़की के मुताबिक नागपुरे ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसका विरोध करती है तो वह उसकी तस्वीर को फेसबुक पर सार्वजनिक कर देगा और उसे बदनाम कर देगा साथ ही वह उसके माता पिता को भी मार डालेगा।

शिकायत के मुताबिक, पहली बार उसने उसे तस्वीर देने का बहाना बनाकर अपने घर पर बुलाया था, जो उसने ली थीं और जब वह उसके घर पहुंची तो उसने उसे घर में बंद कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटने से पहले उसने उसका यौनशोषण किया और उसे जबरन शराब पीने के लिए मजबूर किया।

लड़की ने बताया कि वह नागपुरे की लगातार धमकियों से काफी डरी हुई थी जिसका नागपुरे फायदा उठाता रहा। वर्ष 2007 से पिछले साल तक जब भी वह अपने घर पर अकेली होती वह उसके घर आता रहता।

पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा यौन अपराध से बाल सुरक्षा अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi