Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतीश दे रहे हैं जनता को धोखा: पासवान

हमें फॉलो करें नीतीश दे रहे हैं जनता को धोखा: पासवान
बेतिया , शनिवार, 9 मार्च 2013 (13:30 IST)
FILE
बेतियालोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा पहन कर राज्य की जनता को धोखा दे रहे हैं।

लोजपा के बिहार बचाओ अभियान के क्रम में आज यहां पहुंचे पासवान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एक ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर मुहर लगा दी है वहीं दूसरी ओर धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा पहने नीतीश कुमार आज भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंध कर बिहार में सरकार चला रहे हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और बिहार की नीतीश सरकार दोनों के खिलाफ जनता का आक्रोश दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है और जनता इससे त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है और इसके लिए केवल केन्द्र की सरकार दोषी नहीं है बल्कि इसके लिए राज्य की सरकारें भी जिम्मेवार हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi