Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाटिल गृहमंत्री बने, पवार को ऊर्जा

हमें फॉलो करें पाटिल गृहमंत्री बने, पवार को ऊर्जा
मुंबई , सोमवार, 9 नवंबर 2009 (01:31 IST)
मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के एक वर्ष बाद आरआर पाटिल को दोबारा महाराष्ट्र का गृहमंत्री बनाया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार उर्जा विभाग देखेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आरआर पाटिल ने मुंबई हमलों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बहरहाल उन्हें अपना विभाग वापस मिल गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार उर्जा विभाग देखेंगे। जल संसाधन मंत्रालय पहले से उनके पास है। अब वह इन दोनों विभागों के प्रमुख होंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और निवर्तमान सरकार में गृहमंत्री जयंत पाटिल अब ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान संभालेंगे।

उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल अपने मौजूदा लोक निर्माण विभाग को देखते रहेंगे। जयदत्त सार्वजनिक उद्यम विभाग संभालेंगे। पूर्व सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सुनील तटकरे राज्य के नए वित्तमंत्री होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi