Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस अधिकारी का पर्स चोरी, पति ने पकड़ा चोर

हमें फॉलो करें पुलिस अधिकारी का पर्स चोरी, पति ने पकड़ा चोर
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 अप्रैल 2014 (09:02 IST)
FILE
नई दिल्ली। तीन महिलाओं ने एक बस स्टॉप पर एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर का पर्स चुरा लिया और उस पुलिस अधिकारी के पति ने दो दिन उसी स्टॉप पर बिताकर अंतत: उन महिला चोरों को उस समय पकड़ लिया जब वे एक अन्य शिकार को लूटने का प्रयास कर रही थीं।

एसआई मनिंदर कौर दक्षिण दिल्ली के नानकपुरा में विशेष इकाई में तैनात हैं। चार अप्रैल को वह गोल मार्केट से डाक मत पत्र के जरिए अपना मतदान कर लाजपत नगर के पास जल विहार स्थित अपने घर लौट रही थीं। वह नेहरू नगर स्टॉप से एक बस में सवार हुईं और तीन महिलाएं पूरे रास्ते उनके करीब ही मंडराती रहीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घर पहुंचकर उन्हें पता लगा कि उनका पर्स गायब है। पर्स में 8,000 रुपए थे।

कौर के पति ने खुद ही चोरों को पकड़ने का फैसला किया और दो दिन उसने नेहरू नगर बस स्टाप पर बिताए। अंतत: उसने तीनों को पकड़ लिया जब वे एक अन्य शिकार की फिराक में थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi