Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा में घमासान

हमें फॉलो करें प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा में घमासान
देहरादून , बुधवार, 4 जनवरी 2012 (20:59 IST)
उत्तराखंड में आगामी 30 जनवरी को होने वाले विधासभा चुनावों के लिए सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया है।

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने टिकट बांटने में धांधली का आरोप लगाते हुए पार्टी के राज्य मुख्यालय जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते पार्टी कार्यालय पर होने वाली नियमित संवाददाता सम्मेलन को रद्द करना पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि कई वर्तमान विधायकों के टिकट कटने से उनके समर्थकों द्वारा प्रदर्शन तथा धरना दिया जा रहा है। हालांकि कार्यकर्ताओं के विरोध को जल्द ही नियंत्रित कर लिया जाएगा।

भाजपा मुख्यालय पर आज सहसपुर क्षेत्र से विधायक राजकुमार तथा कर्णप्रयाग के विधायक अनिल के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा भाजपा आलाकमान के निर्णय का गलत ठहराया।

राजकुमार पुरोला सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट काटकर मालचंद को दे दिया गया है। इसी तरह कर्णप्रयाग से अनिल का टिकट काटे जाने से कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi