Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाघ ने किया तीन महिलाओं का शिकार

हमें फॉलो करें बाघ ने किया तीन महिलाओं का शिकार
चंद्रपुर , रविवार, 7 फ़रवरी 2010 (10:36 IST)
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार से अब तक शिवनी वन रेंज के पास एक बाघ ने तीन महिलाओं की हत्या कर दी है। इससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल है।

शिवनी रेंज के वन अधिकारी बीपी ब्रह्माने ने कहा कि आज मांडा तोरपकवर नामक एक 45 वर्षीय महिला जब जंगल में लकड़ी काटने गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि मांडा की हत्या के बाद बाघ उसके शव को लेकर वहाँ से दूर जाने लगा। मांडा के साथ की औरतें वहाँ से भाग गईं और उन्होंने लोगों को इस बारे में सूचित किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले संभवत: इसी बाघ ने शालू गोडमारे और सुंदरबाई नानावारे को भी अपना शिकार बनाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi