Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवान भाजपा से नाराज, नहीं खिलेगा कमल

हमें फॉलो करें भगवान भाजपा से नाराज, नहीं खिलेगा कमल
बदायूं , बुधवार, 29 फ़रवरी 2012 (15:43 IST)
FILE
कभी भारतीय जनता पार्टी की पहली पांत के नेता रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह ने कहा कि भगवान राम भाजपा से नाराज हैं और राज्य विधानसभा के मौजूदा चुनाव में ‘कमल’ नहीं खिलेगा।

भाजपा से अलग होने के बाद जनक्रांति पार्टी बना चुके सिंह ने बदायूं सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गई है। भगवान राम इस पार्टी से नाराज हैं और विधानसभा चुनाव में कमल का फूल (भाजपा का चुनाव चिह्न) नहीं खिलेगा।

सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महासचिव राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी जब इतने सालों में रायबरेली और अमेठी को सुधार नहीं सके तो वह बताएं कि वह उत्तर प्रदेश को पांच वर्षों में कैसे सुधारेंगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच लैला-मजनू का खेल चल रहा है। दिल्ली में रिश्तेदार, उत्तर प्रदेश में तकरार। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi