Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भ्रष्टाचार से भरा संप्रग का प्याला : मोदी

हमें फॉलो करें भ्रष्टाचार से भरा संप्रग का प्याला : मोदी
अहमदाबाद , शनिवार, 25 मई 2013 (09:18 IST)
FILE
अहमदाबाद। केंद्र की मनमोहनसिंह सरकार पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ है।

बिजनेस लाइन के गुजरात संस्करण का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यहां कहा कि गत नौ वर्षों में संप्रग-1 के और चार साल संप्रग-2 का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। विश्वास या भरोसा की कोई गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा कि संप्रग के कुशासन की वजह से देश पूरी तरह नीतिगत निष्क्रियता से गुजर रहा है। मोदी ने कहा कि हम स्वीकार करते हैं कि देश गंभीर नीतिगत निष्क्रियता से गुजर रहा है।

उन्होंने पुराने मामलों में बदला लेने के मकसद से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से इंफोसिस के कार्यकारी सह अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन जो कहा उसे मैं सुन नहीं सका। आपने गुजरात की प्रशंसा की या नहीं लेकिन मुझे दो दिन में जानकारी मिल जाएगी।

पिछले हफ्ते जब इंफोसिस ने गुजरात की तारीफ की तो उसे 500 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस मिला। गोपालकृष्णन ने मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘वैश्विक नेता’ बताया। गोपालकृष्ण भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष भी हैं।उन्होंने इससे पहले कार्यक्रम में कहा था कि मोदी वैश्विक नेता हैं, जिनकी अनेक लोग बराबरी करना चाहते हैं।

मोदी के साथ मंच को साझा करना सौभाग्य है। उनके नेतृत्व में राज्य ने सभी पहलुओं में प्रगति की है। मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया ने आम आदमी को पहले की तुलना में अधिक आवाज दी है। मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया को काफी प्रभावित किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi