Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल (वार्ता) , सोमवार, 3 सितम्बर 2007 (19:15 IST)
मणिपुर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों और पुलिस ने चार विभिन्न संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

असम राइफल्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स रिवोल्यूनेशरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक पीआरइपीएके की गतिविधियों के संबंध में गुप्त सूचना के आधार पर 34 असम राइफल्स के जवानों ने एक सितंबर से थाऊबल जिले में उनके खिलाफ अभियान छेड़ रखा था।

इस दौरान सुरक्षाबलों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा चलाए गए अभियान में एक महिला समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। इस क्रम में जवानों ने रविवार को पीआरईपीएके के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादी के कब्जे से मैगजीन के साथ नौ एमएम की पिस्तौल, पाँच गोलियाँ एवं पाँच सौ किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। उग्रवादी की पहचान कैप्टन चिंगखम मणिमोहन के रूप में की गई है।

एक अन्य घटना में 21 असम राइफल्स के जवानों ने थाऊबल जिले में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) और पीआरईपीएके के एक-एक उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

चार और 14 असम राइफल्स के जवानों ने संयुक्त अभियान के तहत पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लिए काम करने वाली रीता देवी नाम की एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो मैगजीन के साथ एक एके 47 राइफल और 137 गालियाँ बरामद की।

इंफाल वेस्ट पुलिस ने नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नगालैंड, एनएससीएन, आईएम के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इंफाल ईस्ट पुलिस ने भी हाता में एनएससीएन, आईएम के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi