महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि वोट की खातिर कुछ राजनीतिक दल मराठी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने यहाँ एक समारोह में कहा कि मराठी पर किसी एक दल का अधिकार नहीं है। यह दुखद बात है कि भाषा का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा है।
चव्हाण ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल मराठी के नाम पर वोट माँग रहे हैं। (भाषा)