Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में महंगा पड़ेगा हुक्का पीना

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में महंगा पड़ेगा हुक्का पीना
मुंबई , गुरुवार, 19 अप्रैल 2012 (12:02 IST)
FILE
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे अवैध हुक्का पॉर्लरों पर शिकंजा कसते हुए उन पर जुर्माना राशि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

गृहमंत्री आरआर पाटिल ने विधान परिषद में कहा ‍कि हमने अवैध हुक्का पॉर्लर संचालन को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखने और इसकी जुर्माना राशि 1,200 रूपए से बढ़ाकर 25,000 रूपए करने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव विधि एवं न्याय विभाग के पास भेजा जा चुका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi