Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक आज

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक आज
मुंबई (भाषा) , शनिवार, 24 अक्टूबर 2009 (12:20 IST)
कांग्रेस विधायक दल महाराष्ट्र में अपने नए नेता के चुनाव के लिए शनिवार को बैठक करेगा, जबकि मुख्यमंत्री के पद के लिए अशोक चव्हाण का नाम सबसे आगे चल रहा है।

FILE
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति महासचिव संजय दत्त ने बताया बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह की उपस्थिति में होगी।

दत्त ने बताया कि तीनों पर्यवेक्षकों के दोपहर बाद यहाँ पहुँचने की उम्मीद है। बैठक विधान भवन में पार्टी कार्यालय में होगी। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 82 और राकांपा को 62 सीटें मिली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi