Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में 38 मरे, मुंबई में सुधार

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में 38 मरे, मुंबई में सुधार
मुंबई (वार्ता) , रविवार, 1 जुलाई 2007 (18:16 IST)
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले 36 घंटों के दौरान भारी बारिश तथा वर्षाजनित घटनाओं में 38 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि वाणिज्यिक राजधानी मुंबई, कोंकण तथा अन्य क्षेत्रों में शनिवार से जारी मूसलधार वर्षा के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

पुनर्वास सचिव रमेश कुमार के अनुसार अमरावती जिले के दरियापुर में बाढ़ का पानी भरने के कारण 30 से अधिक लोगों ने एक मकान की छत पर शरण ली है और उन्हें वहाँ से निकालने के लिए हेलिकॉप्टर बुलाया गया है, लेकिन मौसम की खराबी के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका है। हालाँकि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 4800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल की दो टीमों को कल कोंकण राहत एवं बचाव कार्यो के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में वर्षाजनिक घटनाओं में अमरावती में 12, ठाणे में 10, कोंकण में छह, मुंबई में पाँच, नागपुर में चार और नासिक में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi