Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माओवादी हमले में चार जवान शहीद

हथियार लूटकर सभी उग्रवादी फरार

हमें फॉलो करें माओवादी हमले में चार जवान शहीद
, रविवार, 8 नवंबर 2009 (22:25 IST)
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में माओवादियों ने रविवार को सुरक्षा बल के चार जवानों की हत्या कर दी और उनके हथियार लूट लिए। यह घटना ठीक उस वक्त हुई, जब राज्य के मुख्यमंत्री अपने दो दिनों के दौरे के बाद वापस लौट गए।

पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिदेशक कुलदीपसिंह ने कहा कि ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के जवानों पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह पुलिस शिविर के पास गश्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चारों जवानों के शवों को बाजार इलाके में पाया गया। माओवादियों ने इन जवानों की हत्या करने के बाद उनके हथियार लूट लिए और वहाँ से फरार हो गए।

आईजी पुलिस (कानून व्यवस्था) सुरजीत पुरकायस्थ ने कहा कि घटना के वक्त वहाँ सात जवान मौजूद थे। उसमें से तीन जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य जवान वहाँ से बच निकलने में सफल हो गए।

पुरकायस्थ ने बताया कि मुठभेड़ के तुरंत बाद वहाँ वरिष्ठ अधिकारी पहुँच गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना शाम को करीब साढ़े पाँच बजे की है, जब दो दिन के दौरे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वहाँ से गुजर चुके थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री से आने से ठीक पहले माओवादियों ने तीन युवकों की हत्या कर दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi