Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिजोरम में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

हमें फॉलो करें मिजोरम में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
, शनिवार, 9 मार्च 2013 (14:00 IST)
एजल। मिजोरम की राजधानी एजल के समीप असम रायफल्स की खुफिया इकाई ने हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है। इनमें तेईस एके 47 रायफल्स, एक हल्की मशीनगन, एक स्निपर रायफल, 30 मैगजीन और विभिन्न रायफलों की 200 से अधिक गोलियां शामिल हैं।

असम रायफल्स के सूत्रों ने यहां बताया कि ये हथियार यहां से 30 किलोमीटर दूर एक निजी फार्म से बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में उत्तरी त्रिपुरी के रोबी चकमा, सोबोज चकमा, और मोनी त्रिपुरा को गिरफतार किया है।

सूत्रों के मुताबिक इन्हें एजल पुलिस थाने में रखा गया है और विभिन्न आतंकवादी संगठनों से इनके सपंर्कों का पता लगाया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi