Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिट्टी धँसने से लड़कियों की मौत

हमें फॉलो करें मिट्टी धँसने से लड़कियों की मौत
आगरा , शनिवार, 24 अप्रैल 2010 (11:51 IST)
उत्तर प्रदेश में आगरा के कागारोल क्षेत्र में नाले के किनारे मिट्टी खोदते समय टीला धँसने से तीन लड़कियों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि कागारोल इलाके के बसेरी चाहर गाँव के पास जंगल में कल देर शाम तीन लड़कियाँ घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदने गयी थीं।

नाले के किनारे जब वह मिट्टी खोद रही थीं तभी एक टीला धँस गया और मलबे में दबकर कुमारी पूजा, लक्ष्मी और कर्मवती की मृत्यु हो गयी। तीनों लड़कियाँ करीब 15 साल की थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi