Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में गणेशोत्सव 9 सितंबर से

हमें फॉलो करें मुंबई में गणेशोत्सव 9 सितंबर से
मुंबई , सोमवार, 26 अगस्त 2013 (20:27 IST)
FILE
मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने गणेशोत्सव आयोजक निर्देश पुस्तिका जारी करने के बाद कहा, हमने एक अभेद्य सुरक्षा योजना तैयार की है लेकिन यह जनता के सहयोग से ही प्रभावी होगी जिन्हें अपनी आंखें और कान खुले रखने की जरूरत है। दस दिवसीय गणेशोत्‍सव का शुभारंभ नौ सितंबर से होगा।

सत्यपाल सिंह ने कहा, यह पुस्तिका छह हजार गणेश पांडालों के बीच वितरित की जाएगी और इसमें महोत्सव के दौरान सुरक्षा उपाय और यातायात व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों जैसे पुलिस अधिकारियों और आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि मुंबई में सबसे लोकप्रिय पांडाल 'लालबागचा राजा' की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 'लालबागचा राजा' मुम्बई में सबसे लोकप्रिय गणेश मंदिर है और यहां विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए करीब एक लाख से डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं।

यद्यपि मुंबई पुलिस प्रमुख ने दावा किया है कि संभावित आतंकवादी हमले को लेकर कोई विशिष्ट खुफिया जानकारी नहीं है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, महोत्सव के दौरान संभावित हमलों को लेकर कोई विशिष्ट नहीं, लेकिन गंभीर खुफिया जानकारी है। मेट्रो शहर पर आतंकवादी खतरा मंडरा रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त (विशेष शाखा) नवल बजाज ने कहा कि विभाग ने पहले ही कई गणेश पांडालों को उन सुरक्षा उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया है जिन्हें महोत्सव के दौरान अपनाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi