Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवक ने किया बच्चे का यौन शोषण

हमें फॉलो करें युवक ने किया बच्चे का यौन शोषण
मुंबई , शनिवार, 30 मार्च 2013 (18:37 IST)
मुंबई। अंटॉप हिल के सरदार नगर में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने तीन वर्ष के लड़के के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक संबंध बनाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अदालत ने शुक्रवार को आरोपी सतपाल सिंह कोथाडा को धारा 377 (अप्राकृतिक शारीरिक संबंध) के तहत इस मामले में अदालत ने 2 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही इलाके में रहते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। कोथाडा इस लड़के के साथ पहले भी दो बार अप्राकृतिक शरीरिक संबंध बना चुका है, लेकिन लड़के ने अपने अभिभावकों को कोई बात नहीं बताई थी।

बुधवार की रात जब यह घटना दोबारा घटी तब पीड़ित लड़का अपनी बड़ी बहन के साथ चॉकलेट खरीदने गया था, लेकिन घर में वापस सिर्फ बहन को देखकर उसके पिता ने लड़के के बारे में पूछा तो बहन ने बताया कि रास्ते में कोथाडा मिल गया था, वह लड़के को और चॉकलेट देने के लिए अपने घर ले गया।

लडका जब आधे घंटे तक घर नहीं आया तो उसके पिता कोथाडा के घर गए और देखा कि लड़का खाट के पास खड़ा होकर रो रहा था। कोथाडा ने बताया कि लड़के का गुदा मार्ग जख्मी हो गया।

दूसरे दिन बहुत पूछने के बाद बाद लड़के ने अपने पिता को सारी कहानी बता दी। इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बच्चे को जांच के लिए सायन अस्पताल भेज दिया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi