Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान के 34 विधायकों में 12 हमनाम

हमें फॉलो करें राजस्थान के 34 विधायकों में 12 हमनाम
जयपुर (वार्ता) , सोमवार, 15 दिसंबर 2008 (19:26 IST)
राजस्थान विधानसभा में इस बार करीब एक दर्जन समान नाम वाले 34 विधायक चुने गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। तेरहवीं विधानसभा में अशोक नाम के चार विधायक है। इनमें अशोक गहलोत (सरदारपुरा), अशोक (खंडार), कांग्रेस तथा भाजपा के अशोक परनामी (आदर्शनगर) और अशोक डोगरा (बूंदी) शामिल हैं।

इतनी ही संख्या में बाबू नाम के विधायक हैंकांग्रेस के बाबूलाल नागर (दूदू), भाजपा के बाबूलाल (कठूमर), बाबूलाल खराडी (झाडोल) तथा बाबूसिंह राठौड़ (शेरगढ़) से चुने गए हैं। गंगा नाम के चार विधायक कांग्रेस के हैं। इनमें गंगाजल (सूरतगढ़), गंगासहाय (आमेर), गंगा (पिण्डवाडा आबू) तथा गंगादेवी (बगरु) से हैं।

गजेन्द्रसिंह (वल्लभनगर) कांग्रेस तथा गजेन्द्रसिंह (लोहावट) भाजपा और अर्जुनसिंह (बासवाड़ा) एवं अर्जुन लाल (बिलाड़ा) से निर्वाचित हुए हैं।
सदन में शंकर और रामलाल नाम से भी तीन-तीन विधायक होंगे। इनमें कांग्रेस के शंकर लाल (चौरासी), शंकर (कपासन), भाजपा के शंकरसिंह (ब्यावर), कांग्रेस के रामलाल मेघवाल (जालौर), रामलाल (मांडल) और भाजपा के रामलाल गुर्जर (आसींद) शामिल हैं।

कांग्रेस के सुरेन्द्रसिंह (चितौड़) और सुरेन्द्र कुमार (सांगवाडा) कैलाशचंद्र त्रिवेदी (सहाड़ा), कैलाशचंद मीना (मनोहरथाना) तथा भाजपा के कैलाश भंसाली (जोधपुर) भी एक नाम राशि के हैं।

सदन में राजेन्द्र नाम के पाँच विधायक होंगे। इनमें भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ (तारानगर), राजेन्द्रसिंह (शाहपुरा), कांग्रेस के राजेन्द्र पारीक (सीकर), राजेन्द्रसिंह (बेंगू) तथा बसपा के राजेन्द्रसिंह (उदयपुरवाटी) से निर्वाचित हुए हैं। रतनगढ़ से भाजपा के राजकुमार रिणवा और बसपा के राजकुमार शर्मा (नवलगढ) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi