Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजेश खन्ना अस्पताल में, हालत स्थिर

हमें फॉलो करें राजेश खन्ना अस्पताल में, हालत स्थिर
मुंबई , बुधवार, 4 जुलाई 2012 (23:13 IST)
FILE
गुजरे जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना की हालत स्थिर है। उन्हें करीब एक पखवाड़ा पहले यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

पिछले कुछ समय से बीमार 69 वर्षीय अभिनेता को 23 जून को थकान और कमजोरी के चलते उपनगर बांद्रा में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी डिंपल कापड़िया ने यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने बताया, वे अभी अस्पताल में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल के 11वें तल पर एक विशेष कक्ष में रखा गया है। जिस दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, उनकी पत्नी ने कहा था कि वरिष्ठ अभिनेता को एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन अब उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए 12 दिन हो गए हैं।

इसका कारण पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, पता नहीं। इससे पूर्व अप्रैल में खन्ना को थकान और बेचैनी के चलते तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

हाल ही में राजेश खन्ना हॉवेल पंखे के अपने पहले टेलीविजन विज्ञापन में नजर आए थे, जिसे आर बाल्की ने निर्देशित किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi