Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वडोदरा देश का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर

हमें फॉलो करें वडोदरा देश का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर
वडोदरा , बुधवार, 7 दिसंबर 2011 (09:11 IST)
देश के सबसे सुरक्षित शहरों में चंडीगढ़ के बाद वडोदरा दूसरे स्थान पर आता है। सर्वे एक ग्लोबल मार्केट रिसर्च कंपनी ने किया है।

इस ऑनलाइन सर्वे में 37 शहरों को शामिल किया गया है। यूगुव द्वारा सर्वे 23 अगस्त से 28 सितंबर के बीच किया गया। इसमें 6 हजार भागीदार रहे। आपराधिक वारदात, कानून लागू, आतंकी हमला और कुछ अन्य मामलों पर सवाल पूछे गए थे। लोगों की शिकायत और गश्त बढ़ाना और पुलिस की वैन आदि सभी ने वडोदरा के पक्ष में वजन रखा।

शहर में 2009 में हत्या की दर प्रति 1 लाख पर 1.6 रही, जबकि भारतीय शहरों में औसत 2.7 है। जान लेने का प्रयास का भारतीय औसत प्रति लाख 2.7 है, जबकि वडोदरा में 1.7 ही है।

वडोदरा में बलात्कार की दर प्रति लाख 0.4 है, जबकि अन्य शहर में 1.6 है। अपहरण का औसत 2.2 है, जबकि देश में 5 है। लूट की वारदात प्रति लाख 1.4 है, जबकि देश में 4.8 है। यह खुलासा शहर के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi