Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शीला दीक्षित की एंजियोप्लास्टी

हमें फॉलो करें शीला दीक्षित की एंजियोप्लास्टी
नई दिल्ली , बुधवार, 28 नवंबर 2012 (09:02 IST)
FILE
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मंगलवार को एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। उनकी एक धमनी में रुकावट आ गई थी। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्हें बीती रात बेचैनी और गले में संक्रमण के चलते फोर्टिस एस्कार्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया थाउनकी धमनी में रुकावट का पता सीटी स्कैन से चला था। इसके बाद एंजियोग्राम किया गया जिसमें एक धमनी में गंभीर रुकावट का पता चला।

अस्पताल में हृदय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक सेठ ने 74 वर्षीय शीला दीक्षित की एंजियोप्लास्टी की। शीला के एक करीबी सहयोगी ने बताया, वह अब ठीक हैं।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के बिस्तर से कई फाइलों को निपटाया। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi