Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शौच के लिए जाओगी तो गुंडे उठा ले जाएंगे

हमें फॉलो करें शौच के लिए जाओगी तो गुंडे उठा ले जाएंगे
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 मार्च 2013 (11:17 IST)
नई दिल्ली। देश ख्यात कवि, लेखक, विचारक और टीम अन्ना के सदस्य डॉक्टर कुमार विश्वास प्रदेश सरकारों और केंद्र सरकार को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बार उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार है।

डॉक्टर कुमार विश्वास ने अपनी ताजा फेसबुक पोस्ट में मथुरा जिले में लगे एक सरकारी विज्ञापन को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है। आप भी देखिए कि क्या लिखा कुमार विश्वास ने।
FB
डॉक्टर कुमार विश्वास की ताजा फेसबुक पोस्ट : उत्तर प्रदेश की सरकार ये मानती है कि कोई बहन बेटी अगर किसी भी काम से घर से बाहर निकलेगी तो गुंडे उसे उठा ले ही जाएंगे, चाहे वह शौच के लिए ही क्यों न जाएं। मथुरा जिले में सड़क किनारे लगा यह सरकारी बोर्ड इसकी भाषा तो यही बताती है।

अब जब प्रदेश सरकार ने घोषणा कर ही दी है, उस के बाद भी अगर आप घर से बाहर निकलती हैं तो यह आप की ही गलती हुई न महिलाओं? ये बेचारे तो 2014 में दुबारा आएंगे आप से वोट मांगने "समाजवाद" के नाम पर अपने बेटे,बहू,भाइयों.,भतीजे सहित सारे "परिवार" को ले कर। आशा है हम और आप हर बार की तरह इस बार भी मूर्ख बनेंगे। (वेबदुनिया डेस्क)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi