Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संदिग्ध पाक महिला हिरासत में

हमें फॉलो करें संदिग्ध पाक महिला हिरासत में
कानपुर (भाषा) , गुरुवार, 31 जनवरी 2008 (13:38 IST)
शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में नाम बदलकर रह रही एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि यह महिला पाकिस्तानी है और यहाँ नाम बदलकर रह रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चकेरी के हरजिंदर नगर में एक परिवार के साथ रह रही महिला का नाम शबाना परवीन है वह छह माह पहले पाकिस्तान से भारत आई थी।

उसके पास एक माह का वीजा था, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह कानपुर में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि शबाना के बारे में अटारी बॉर्डर से सूचना कानपुर पुलिस के पास आई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi