Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा नेता पर रासुका लगा

हमें फॉलो करें सपा नेता पर रासुका लगा
मुजफ्फरनगर (भाषा) , गुरुवार, 30 अप्रैल 2009 (14:44 IST)
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग में करोड़ों रुपए के घोटाले के चलते जेल में बंद समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूध कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग के एकाउंटेंट अशोक कश्यप को भी रासुका में निरूध किया गया है।

सरकारी सू़त्रों के अनुसार सपा नेता मुकेश चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूध किया गया है। मुकेश चौधरी को समाज कल्याण में करोड़ों रुपए के घोटाले के संबंध में सरकारी कागजात में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

गत 26 मार्च को जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही द्वारा घोटाले का पर्दाफाश करने पर उनको गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने इस संबंध में सपा नेता सहित नौ लोगों को नामजद किया था। सभी जेल में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi