Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरोद निर्माता हेमेंद्रचंद्र सेन का निधन

हमें फॉलो करें सरोद निर्माता हेमेंद्रचंद्र सेन का निधन
कोलकाता , शनिवार, 2 जनवरी 2010 (20:25 IST)
जाने-माने सरोद और सितार निर्माता हेमेंद्रचंद्र सेन का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। सेन ने अमजद अली खान, अली अकबर खान और रवि शंकर के लिए भी संगीत उपकरणों का निर्माण किया था।

सेन के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। उन्होंने अपने बच्चों को भी संगीत उपकरण बनाने का प्रशिक्षण दिया था। उनके परिवार ने बताया कि कल शाम तक उन्होंने अपने घर में सरोद बनाई थीं।

नौ वर्ष की उम्र से संगीत उपकरण बनाने का प्रशिक्षण लेने वाले सेन को सरोद, सितार और तानपुरा बनाने में महारत हासिल थी।

सेन से उपकरण लेने वालों में अली अकबर खान, रवि शंकर, अन्नपूर्णा देवी, बहादुर खान, अमजद अली खान और उनके दोनों बेटे अमान और अयान शामिल हैं। सेन को 2003 में प्रतिष्ठित हाफिज अली खान पुरस्कार मिला था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi