Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीरियल किलर ने ली छह भिखारियों की जान

हमें फॉलो करें सीरियल किलर ने ली छह भिखारियों की जान
शिरडी , शनिवार, 10 अगस्त 2013 (22:04 IST)
FILE
शिरडी। महाराष्ट्र पुलिस ने यहां छह भिखारियों की हत्या के आरोपी 35 साल के एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है

पुलिस अधीक्षक आरडी शिंदे ने बताया कि आरोपी सतीश रामदास वैष्णव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे 13 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। वह औरंगाबाद जिले के मालीवाड़ा का रहने वाला है। पिछले महीने अहमदनगर जिले के शिरडी में अलग-अलग घटनाओं में छह भिखारियों की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार दरअसल कुछ महीने पहले पुणे रेलवे स्टेशन पर भिखारियों ने उसे पीट दिया था जिसका वह बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने ऐसा किया। उसका पुणे में कैटरिंग कारोबार है।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि दो जुलाई को उसने साई नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला समेत दो भिखारियों को मार डाला था और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया था। उस वक्त तीनों सो रहे थे। उसने 27 जुलाई को शिव ओधार के समीप एक भिखारी को मार दिया और तीन अन्य स्थानों पर तीन अन्य भिखारियों की हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि उससे पहले उसने कोल्हापुर और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर भिखारियों की हत्या की होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi