Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सी-लिंक का नाम राजीव गाँधी समुद्र सेतु

हमें फॉलो करें सी-लिंक का नाम राजीव गाँधी समुद्र सेतु
मुंबई (भाषा) , बुधवार, 8 जुलाई 2009 (18:59 IST)
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर नवनिर्मित बांद्रा वर्ली समुद्र सेतु का नाम राजीव गाँधी समुद्र सेतु रख दिया।

पुल के नाम को लेकर शुरू हुई बहस को विराम देते हुए लोक निर्माण विभाग ने कहा कि इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा जाएगा।

बांद्रा वर्ली समुद्र सेतु के साथ-साथ वरसोवा से नरीमन प्वाइंट के बीच बनने वाले प्रस्तावित समुद्र सेतु को भी राजीव गाँधी सेतु नाम से जाना जाएगा।

वरसोवा और बांद्रा, बांद्रा से वर्ली, वर्ली से हाजी अली और हाजी अली से नरीमन प्वाइंट के बीच समुद्र सेतु का निर्माण प्रस्तावित है।

सेतु के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कहा था कि पुल का नाम राजीव गाँधी के नाम पर रखा जाएगा। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर इस पुल का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखे जाने की माँग की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi