Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेना ने पुंछ में छेड़ा बड़ा अभियान

हमें फॉलो करें सेना ने पुंछ में छेड़ा बड़ा अभियान
जम्मू (भाषा) , गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (21:33 IST)
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ जारी अपनी मुठभेड़ के आठवें दिन गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भाटी धार जंगलों में एक बड़ा लड़ाई अभियान छेड़ दिया। इसके तहत आतंकवादियों के छिपे होने के ठिकानों पर रॉकेट और मोर्टार से हमले किए जा रहे हैं, ताकि उनका सफाया किया जा सके।

16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल गुरदीपसिंह ने यहाँ कहा सेना ने भाटी धार जंगल को सभी तरफ से घेर कर बड़ा अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा हम उनके स्थान को घेर लेना और फिर हमला शुरू करना चाहते हैं। वन क्षेत्र में तलाशी के बाद सेना गुफाओं में आतंकवादियों के छिपे होने के स्थान के करीब है।

सिंह ने कहा भारी कोहरे घने जंगल और गुफाओं जैसे छिपने के ठिकाने होने के कारण धीरे-धीरे आगे बढ़ने की रणनीति अपनाई गई है। इन परिस्थितियों ने आतंकवादियों को वहाँ छिपने के लिए बड़ा आश्रय दे दिया है।

सिंह ने कहा सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हो, इसलिए अभियान को काफी सावधानी और ऐहतियात के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

रक्षा सूत्रों ने कहा सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास सटे वन क्षेत्र में गुफाओं को निशाना बनाते हुए रॉकेट और मोर्टार दागे। गत एक जनवरी से जारी इस भीषण मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं और तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

सूत्रों ने कहा हम उन्हें किसी भी स्थान से बाहर निकलने नहीं देंगे। उनके शव बरामद होने के बाद अभियान खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा सुरक्षा बलों के पास मौजूद जानकारी बताती है कि जंगल में करीब 10 आतंकवादी छिपे हैं। इनमें से कुछ जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हैं। चार आतंकवादी मारे गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi