Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सैनिक पर हमला, पत्नी से छेड़छाड़

हमें फॉलो करें सैनिक पर हमला, पत्नी से छेड़छाड़
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (08:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली के मुनिरका क्षेत्र में पूर्वोत्तर के एक सैनिक पर उसके ही मकान मालिक के बेटे ने हमला किया। आरोपी ने सैनिक की पत्नी से छेड़छाड़ भी की।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़ित ने अपने मकान मालिक धरमपाल टोकस से घर के मुख्य द्वार की अतिरिक्त चाबी देने को कहा था क्योंकि उनकी सास को रात में देरी से आना था। इस आग्रह को ठुकरा दिया गया जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।

शिकायत में पीड़ित ने कहा कि मकान मालिक और उसके बेटे ने उस पर हमला किया और मकान मालिक के बेटे ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की।

दंपति को पास के एक अस्पताल में जाया गया जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें कई चोटें आई हैं। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi