Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाईटेक होगी संत कबीर की झोपड़ी

हमें फॉलो करें हाईटेक होगी संत कबीर की झोपड़ी
वाराणसी , गुरुवार, 3 मई 2012 (14:13 IST)
FILE
संत कबीर की कर्मभूमि साधना पीठ व उपदेश स्थली कबीर चौरा मठ (मूलगादी) में उनकी हाईटेक झोपड़ी बनने जा रही है।

कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर चार जून को इसका शिलान्यास होगा। इसके निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। कबीर चौरा मठ (मूलगादी) के पीठाधीश्वर संत विवेकदास ने बताया कि कबीर की झोपड़ी को हाईटेक बनाने का विचार नीदरलैंड के संग्रहालय को देखने के बाद आया।

झोपड़ी को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने नीदरलैंड संग्रहालय से भी सहयोग मांगा है। निर्माण में नीदरलैंड के सेंसर उपकरणों व जर्मनी के इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मठ परिसर में 15 फुट लंबाई व 15 फुट चौड़ाई वाली दो झोपड़ियां बनाई जाएंगी। एक में कबीर संचालित करघा रहेगा और दूसरे में आवास होगा। झोपड़ियों की परिक्रमा कर लोग कबीर की जीवनी से रूबरू होंगे।

परिक्षेत्र में घुसते ही मुगलकालीन खिड़कियां स्वत: खुल जाएंगी। अंदर करघे के चलने की आवाज सुनाई देगी। मंडप में प्रवेश करते ही 'आइए, आपका स्वागत है' की आवाज गूंजेगी। साथ ही 15 मिनट कबीर की वाणी सुनाई जाएगी।

इसी स्थली पर 60 फुट उंचा कांस्य व मीरजापुर के पत्थरों का स्तूप भी बनेगा। स्तूप के मध्य में चरखे के कुछ भागों को दिखाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi