Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाथियों की दौड़, गुरुवयूर महोत्सव शुरू

हमें फॉलो करें हाथियों की दौड़, गुरुवयूर महोत्सव शुरू
गुरुवयूर , शनिवार, 23 फ़रवरी 2013 (19:23 IST)
FILE
गुरुवयूर। प्रसिद्ध गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में बेहद आकषर्क हाथी रमनकुट्टी ने हाथियों की दौड़ में अपने अन्य प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ जीत हासिल की है और इसके साथ ही यहां पर 10 दिनों तक चलने वाला वार्षिक महोत्सव शुरू हो गया है।

दौड़ के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने उसकी प्रशंसा की। इस दौड़ में रमनकुट्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर गोपीकन्नन रहा। यह दौड़ करीब डेढ़ किलोमीटर की थी और यह मंदिर मार्ग के पूर्वी हिस्से के अंत में मुख्य प्रवेश द्वार पर जाकर खत्म हुई।

इस दौड़ के लिए चुने गए सभी 13 हाथियों में नर और मादा दोनों शामिल हैं। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब एक भी हाथी मंदिर में नहीं था, लेकिन एक हाथी अपने से इस महोत्सव में शामिल हो गया। यह प्रतियोगिता उसी घटना की याद में आयोजित की जाती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi