Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

हमें फॉलो करें हिमाचल सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन
पालमपुर , सोमवार, 5 अगस्त 2013 (11:54 IST)
FILE
पालमपुर (हिमाचल प्रदेश)। भाजपा ने विपक्षी नेताओं पर कथित प्रतिशोध की कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ एक हफ्ते लंबा एक आंदोलन करने की योजना बनाई है।

सरकार के बदले की कथित कार्रवाइयों में पूर्व भाजपा मंत्री राजीव बिंदल के खिलाफ 12 साल पुराने एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले शामिल हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं की एक तीन दिवसीय कार्यशाला की समाप्ति के बाद राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी कांग्रेस नीत सरकार की कार्रवाईयों के विरोध में ‘बदला-बदली विरोधी' (बदले की कार्रवाई, स्थानांतरण आदि) सप्ताह मनाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi