Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘गॉडमदर’ संतोखबेन जडेजा का निधन

हमें फॉलो करें ‘गॉडमदर’ संतोखबेन जडेजा का निधन
राजकोट , शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011 (08:13 IST)
‘गॉडमदर’ के नाम से चर्चित कथित माफिया सरगना और पूर्व निर्दलीय विधायक संतोखबेन जडेजा का गुरुवार को रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थी। वह पोरबंदर में कुटियाना से विधायक रह चुकी थी।

अस्पताल के डॉ. विपुल डालसिना ने बताया कि संतोखबेन ने छाती में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पोरबंदर के पनखानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी कहानी पर हिंदी में वर्ष 1999 में गॉडमदर फिल्म भी बनी थी, जिसमें उनकी भूमिका को शबानी आजमी ने निभाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi