Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार

हमें फॉलो करें 3 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार
करीमनगर (आंध्रप्रदेश) , रविवार, 20 अप्रैल 2014 (15:59 IST)
FILE
करीमनगर (आंध्रप्रदेश)। आंध्रप्रदेश में चोप्पादंडी के नजदीक कथित तौर एक ईंट भट्टे के मालिक (40) द्वारा 3 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वेणुगोपाल राव ने बताया कि लिंगमपल्ली किशन (40) के ईंट विनिर्माण इकाई में ओडिशा के मजदूर काम कर रहे थे। भट्टे के मालिक ने 13 से 14 वर्ष के बीच की उम्र की लड़कियों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवारों को इस घटना के बारे में पता था लेकिन वे आरोपी द्वारा चुप करा दिए गए थे।

लड़कियों के परिवार ने एक स्थानीय संगठन को घटना सुनाई। इस संगठन ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद किशन के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों को चिकित्सीय जांच के लिए करीमनगर जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi