Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

गौरी माता से सौभाग्य की कामना

हमें फॉलो करें गौरी माता से सौभाग्य की कामना
ND
अधिकांश परिवारों में कल गणगौर माता का पूजन हुआ। महिलाएँ सज-सँवरकर माता के पूजन के लिए पहुँचीं और अपने सौभाग्य की लंबी आयु की कामना की। इसके साथ गणगौर घाट पर पूजा-अर्चना कर गौरी को विदा किया गया। कई परिवारों में गणगौर को कुछ दिनों के लिए रखा जाता है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के प्रारंभ में गणगौर पर्व मनाने का विशेष महत्व है। तृतीया को दाम्पत्य जीवन के अनुष्ठानिक उत्सव के लिए महिलाओं ने व्रत रखकर माता की स्तुति की। परिवार की महिलाओं ने गौरी का सुंदर गोटेदार वस्त्र पहनाकर सिंदूर, चूड़ियाँ, मेहँदी, काजल,बिंदी, टीका, शीशा आदि सौभाग्य की वस्तुओं से श्रृंगार किया।
  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के प्रारंभ में गणगौर पर्व मनाने का विशेष महत्व है। तृतीया को दाम्पत्य जीवन के अनुष्ठानिक उत्सव के लिए महिलाओं ने व्रत रखकर माता की स्तुति की।      


गौरी को विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। दिनभर माता के भजनों का सिलसिला चला। चैत्र माह की दशमी से तृतीया तक निमा़ड़ व मालवा क्षेत्र में नौ दिवसीय गणगौर उत्सव मनाने का विशेष महत्व है। तीसरे दिन गणगौर माता को विसर्जित करने की परंपरा है। कुछ परिवारों में अपने अनुसार अच्छा दिन देखकर विदा किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi