Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

शनि जयंती पर करें कष्टों का निवारण

शनि जयंती

हमें फॉलो करें शनि जयंती पर करें कष्टों का निवारण
FILE

शास्त्रों के अनुसार पूर्व कर्मों के कारण उत्पन्न होने वाली पीड़ा एवं कष्टों का निपटारा शनि महाराज करते हैं। कहा जाता है कि देवता भी यदि अवतार लेकर पृथ्वी में आते हैं तो उन्हें भी शनि की न्याय व्यवस्था के आगे नतमस्तक होना पड़ता है।

वट सावित्री अमावस्या को शनि जयंती विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर मंत्रों के साथ तैलाभिषेक कर शनि ग्रह को मनाकर सुख शांति प्रार्थना की जाएगी।

webdunia
FILE
ज्योतिषी कहते हैं कि शनि से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि शनि को अनुकूल कर कार्य सिद्ध करने के लिए विधिपूर्वक मंत्र जाप एवं अनुष्ठान जरूरी होते हैं।

वस्तुतः पूर्व कृत कर्मों का फल यदि आराधना के द्वारा शांत किया जा सकता है, तो इसके लिए साधकों को पूरी तन्मयता से साधना और आराधना करनी चाहिए।

शनि मंदिरों एवं हनुमान के मंदिरों में अमावस्या को पूरी निष्ठा के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं।

अमावस्या को मंदिरों में प्रातः सूर्योदय से पूर्व पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाना तथा दिन में शनि महाराज की मूर्ति पर तैलाभिषेक एवं यज्ञ अनुष्ठानों के द्वारा हवनात्मक ग्रह शांति यज्ञ करने से मनुष्य को अपने पाप कर्मों से छुटकारा प्राप्त होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi